फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रण: आज बिजनौर आएंगे हरियाणा के सीएम और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी

Mon, 15 Apr 2024 09:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

पहले चरण का चुनाव बेहद नजदीक है। बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट पर सभी दलों के दिग्गज चुनाव प्रचार में जुटे हैं। आज रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी और हरियाणा के सीएम नायब सैनी बिजनौर में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले चरण का चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच गया है। सभी दल अपने स्टार प्रचारकों को प्रचार के लिए बिजनौर भेज रहे हैं। आज हरियाणा के सीएम के साथ ही रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद में सीएम योगी आदित्यनाथ तीन बार आ चुके हैं। आज हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी और रालोद के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की नुमाइश ग्राउंड में सभा होगी।

विज्ञापन


चुनावी सभा के लिए रविवार को तैयारियां जोरों पर चलती रहीं। बता दें कि आज सोमवार को ये दोनों नेता मतदाताओं को साधने का काम करेंगे।

जनसभा के चलते रविवार को पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें