बिजनौर में पार्टी कार्यालय पर रालोद का युवा जिलाध्यक्ष बनने पर सचिन अहलावत स्वागत करते पदाधिका?
- फोटो : BIJNOR
किसानों की लड़ाई लड़ेगा रालोद
बिजनौर। रालोद की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं के समाधान का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष सचिन अहलावत का स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसानों और मजदूरों का उत्पीड़न हो रहा है। युवा जिलाध्यक्ष से सभी वर्गों के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। युवा जिलाध्यक्ष सचिन अहलावत ने कहा कि वे और उनकी पूरी टीम संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। गांवों व शहरों में कैंप लगाकर युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक का संचालन चिकारा ने किया। पार्टी कार्यकर्ता चंद्रपाल सिंह व जागेश कुमार के निधन पर शोक जताया गया। बैठक में पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, बृजवीर सिंह, मुनिदेव शर्मा, पूनम चौधरी, मोहम्मद अशफाक, इरफान, शीशपाल राठी, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।