फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। कोतवाली-नहटौर मार्ग पर ओवरटेक करते समय रोडवेज बस व कंटेनर के बीच में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रोडवेज बस व कंटेनर को कब्जे में ले लिया है जबकि दोनों वाहन के चालक फरार हो गये है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी लईक अहमद 25 वर्ष व वरीस अहमद (18) पुत्रगण रईस अहमद बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह शनिवार सुबह 11 बजे कोतवाली नहटौर मार्ग पर स्थित गांव पित्तानहेड़ी के पास पहुंचे तो कंटेनर को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक रोडवेज व कंटेनर से टकरा गई। टक्कर में वरीश अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई लईक (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। यहां से उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता रईस अहमद की तहरीर पर कंटेनर और रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कंटेनर व रोडवेज को कब्जे में ले लिया है जब दोनों वाहन के चालक फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें