बिजनौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नजीबाबाद में सुमित जरनल स्टोर से लगभग आठ क्विंटल मिठाई नष्ट की है। कई नमूने लिए गए।
अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि त्योहार पर मिठाइयों में बड़े स्तर पर मिलावट होती है। इसी को रोकने के लिए विभाग ने चांदपुर से कमल की बर्फी, शिवाला कला में कृष्ण कुमार की बालूशाही व मुकेश शर्मा की बालूशाही व बर्फी का, धामपुर के गांव जैतरा में यासीन की पेड़ा व छेन्ना रसगुल्ला का, नूरपुर में रामभरोसे के सफेद रसगुल्ला का, कोतवाली देहात से अनीस का बतीशा व इकबाल के मिल्क केक का नमूना लिया।
नगीना के गांव ज्ञानपुर से जगन्नाथ के दूध का, नजीबाबाद में इकरार के बालूशाही व कराची हलवा का, सुरजीत की नारियल बर्फी का, मोहम्मद अहसान की बर्फी का, सुखवीर के बतीसे का नमूना लिया। नजीबाबाद में माल गोदाम चौराहे के पास ही टोनी व हरवंशलाल की सुमित जरनल स्टोर पर बूंदी का लड्डू व लगभग आठ क्विंटल मिठाई (बतीसा, बालूसाई व रसगुल्ला) को नष्ट कराया गया। इसकी कीमत एक लाख 24 हजार रुपये बताई गई है। विभाग की ओर से टीम में मुख्य खाद्य अधिकारी आनंद देव, एफएसओ पीके जैन, जगदंबा प्रसाद, एसपी सिंह, पीके त्रिपाठी, तेज बहादुर व मोहित मौजूद रहे।