फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अधिकारी गैरहाजिर

Thu, 08 Dec 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई के दौरान आठ अधिकारी नदारद रहे। तहसील दिवस में दर्ज 42 शिकायतों में से महज दो शिकायतों का ही निस्तारण किया ।
विज्ञापन


ड्वाकरा हाल में तहसील दिवस की कार्रवाई में एडीएम (वित्त) सुरेंद्र राम ने जन शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने निस्तारण की रिपोर्ट विलंब से देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत होने के निर्देश दिए। एक ओर जहां एडीएम विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे, वहीं पुलिस सहित अलग-अलग विभागों के आठ अधिकारी तहसील दिवस से नदार रहे।

नांगल थाना, कोतवाली देहात थाना से कोई भी प्रतिनिधि तहसील दिवस में नहीं पहुंचा, जबकि किरतपुर, नांगल व मुअज्जमपुर के पशु चिकित्साधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, पूर्वी गंगनहर, सिंचाई खंड अफजलगढ़ से कोई अधिकारी तहसील दिवस में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


एसडीएम वीके सिंह, तहसीलदार भान सिंह, बीडीओ एके उपाध्याय की उपस्थिति में हुए तहसील दिवस में राजस्व विभाग की 16, पुलिस की सात, विकास विभाग की तीन और अन्य विभागों 17 शिकायतों समेत 42 शिकायतें दर्ज हुईं। 

 इनमें से दो शिकायतें ही निस्तारित हुईं। बुडगरा निवासी देवप्रताप सिंह ने नहरों में पानी छुड़वाने, नहर केलपुर माइनर में टेल तक पानी पहुंचाने, भागूवाला निवासी नफीस अहमद ने कानूनगो सुखराम सिंह द्वारा जांच की दो अलग-अलग रिपोर्ट देेने की जांच कराने, भागूवाला निवासी मो. इस्माइल ने राशन वितरण में धांधली की जांच कराने, रामनगर निवासी नेमीशरण त्यागी ने पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें