जिले में आठ और मिले कोरोना संक्रमित
बिजनौर। जिले में आठ नए कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही 821 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 4113 हो गई है। 3905 ने कोरोना से जंग जीती है। जबकि 57 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। सक्रिय उपचाराधीन मामले 151 हैं।
सीएमओ डॉ. विजय यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 50 हजार 97 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 48 हजार 549 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लगभग 4113 लोग संक्रमित और करीब दो लाख 44 हजार 436 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1548 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। 3905 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। नए मरीजों में बिजनौर नगर, यहीं के मोहल्ला नई बस्ती बी-14 स्थित हाउस नंबर 711, धामपुर के मोहल्ला काहरान, चांदपुर नगर, यहीं के मोहल्ला कटारमल, कोतवाली देहात इलाके के गांव रावलहेड़ी, इसी क्षेत्र के गांव हीरावाली से दो मिले हैं।