फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में आठ घायल

Mon, 06 Mar 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इनमें से तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

जयरामपुर से देर रात तीन मित्र अरुण, बबली, अनुज बाइक से अपने गांव बगबाड़ा जा रहे थे। किसी ने भी हेलमेंट नहीं लगा रखा था। गैस एजेंसी के सामने पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए। रोडवेज की बस से सहसपुर से स्योहारा आ रहे खुर्शीद ने बस से तीनों को सड़क पर तड़पते देखा तो वह बस से उतर गया और पुलिस को फोन किया।

पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से चिंताजनक हालत को देखते हुए इन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
दूसरी ओर, अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ स्योहारा से बाइक से अपने गांव रायपुर जा रहा संजय मिल चौराहे के पास ओवरलोड वाहन  की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने संजय और उसके बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं नगीना में बाइक स्लिप होने से तीन बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल बाइक चला  रहे व्यक्ति को नगीना सीएचसी पर उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव धर्मवाला निवासी कैलाश 36 वर्ष , शीशराम 35 वर्ष, अमित 20 वर्ष सुबह साढ़े छह  बजे बाइक से नगीना आने के लिए चले थे। बढापुर-नगीना मार्ग स्थित खो नदी के पास सामने की ओर से आ रही कार से बचाने की कोशिश में बाइक फिसल गई। इसमें तीनों घायल हो गए। कैलाश के दाए पैर में फ्रैक्चर होने के कारण बिजनौर रेफर किया गया। बाइक चला रहे अमित व शीशराम को प्राथमिक उपचार के बाद  छुट्टी दे दी। बाइक सवार हेलमेट लगाए नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें