बिजनौर में एडीएम वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र राम के अनुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के संबंध में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी जगतराज मंगलवार को प्रात: 11 बजे विकास भवन में बिजरौर सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की बैठक लेंगे।
उन्होंने बताया कि इस बैठक के दौरान निर्वाचन आयोग के मतगणना संबंधी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-22 बिजनौर के समस्त प्रत्याशियों
से बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया गया है।