फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द के साथ मनाई ईद, दी मुबारकबाद

विज्ञापन
नजीबाबाद में नमाज के बाद एसडीएम और सीओ से मिलते नमाजी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सौहार्द के साथ मनाई ईद
विज्ञापन

नजीबाबाद। ईद-उल-फितर का त्योहार परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह और जामा मस्जिद सहित मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। गले मिलकर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
हर्सवाड़ा स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज शहर काजी अफ्फानुलहक की मौजूदगी में कारी इब्ने हसन ने ईद की नमाज पढ़ाई। काजी अफ्फानुलहक ने खुदबा पढ़ा। नमाज के बाद खुशहाली और अमनो-अमान की दुआ की गई। ईद की नमाज के बाद विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां, मुअज्जम, सरदार मनमोहन सिंह ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी की उपस्थिति में भारी पुलिस बल ईदगाह पर उपस्थित रहा।
विज्ञापन

उधर, नगर की जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना मोहम्मद ईसा ने ईद की नमाज अदा कराई। साहनपुर ईदगाह, जलालाबाद सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

नमाज के दौरान उड़ीं मधुमक्खियां, हड़कंप
नजीबाबाद। ईदगाह पर नमाज होने से लोगों में ईदगाह पर नमाज पढ़ने की होड़ लगी। बड़ी संख्या में मुस्लिम ईदगाह पर नमाज के लिए पहुंचे। ईदगाह पर बाग में नमाज पढ़ रहे लोगों में उस समय हड़कंप मच गया जब बगीचे में मधुमक्खियों के छत्तों से मधुमक्खियां उड़ने लगीं। मधुमक्खियों ने किशोरों सहित कई नमाजियों को काटा। भयभीत लोगों ने ईदगाह से रम्मनवाला उर्फ किशोरपुर संपर्क मार्ग पर कुछ लोगों को नमाज पढ़ने को मजबूर होना पड़ा।

जलालाबाद क्षेत्र की ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में ईद के त्योहार पर एसडीएम से गले मिलकर मुबारकबाद देते विधायक।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें