बिजनौर में बीएसए कार्यालय पर धरने पर बैठे शिक्षामित्र।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शिक्षामित्रों का गुस्सा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा। रोजगार छिन जाने से गुस्साए शिक्षामित्र चौथे दिन भी बीएसए कार्यालय पर धरने पर डटे रहे। शासन के निर्देश पर शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल से सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने वार्ता की और बीएसए कार्यालय का ताला खोलने को कहा। वार्ता विफल रही।
शिक्षामित्रों के धरने पर बीएसए महेश चंद्र, वित्त एवं लेखाधिकारी संजय शर्मा पहुंचे। उनके बुलावे पर सौरभ चौधरी, सुचित मलिक, धर्मेंद्र तोमर, बाबूराम तोमर, सुजीत मलिक, मो. वाइज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सीडीओ से मिला। सीडीओ ने बीएसए कार्यालय का ताला खोलने को कहा, पर बात नहीं बनी। बाद में शिक्षामित्र धरने पर आ बैठे।
धरने की अध्यक्षता वेतन भोगी अध्यापक समिति के सभापति भूपेंद्र सिंह चौहान ने की। सभा को समायोजित शिक्षकों के प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने संबोधित किया। रावेंद्र सिंह, पोपेंद्र सिंह, विश्वपाल सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, अमित कुमार, ऋतु चौधरी, अंजू सैनी, संजीव चौधरी, मरियम जैदी ने विचार रखे। संचालन मोहम्मद वाइज व पोपेंद्र सिंह ने किया।