फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षा और स्वास्थ्य करें गुणवत्तापरक सुधार’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘शिक्षा और स्वास्थ्य करें गुणवत्तापरक सुधार’
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य में गुणवत्तापरक सुधार लाकर ही एक सुसभ्य एवं विकसित समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने सभी नगरपालिका अध्यक्ष, नगर निकाय का आह्वान किया कि अपने क्षेत्र अथवा उसके करीब स्थापित प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में से एक-एक को गोद लेेने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई, मरम्मत, रंगाई-पुताई आदि कार्य में भी पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी ने ये बात जिले की नगर निकायों के नगर अध्यक्षों एवं अधिशासी अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जन सहभागिता की अपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय का बुनियादी कार्य नगरवासियों को स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण देना है। इसके लिए नियमित रूप से निर्धारित मानक के अनुरूप सफाई व्यवस्था को सुचारु रखना नितांत आवश्यक है। उन्होंने सभी नगर निकाय अध्यक्षों का आह्वान किया कि अपने नजदीकी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेकर उनमें सफाई, मास्क, सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था करें, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाया जा सके। डीएम ने कहा कि उनके स्तर पर किसी भी नगर निकाय क्षेत्र की कोई भी पत्रावली लंबित नहीं रहेगी। उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नगर विकास के कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी अनियमितता की अनदेखी भी नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन भगवानशरण दास, नगीना, बिजनौर, धामपुर, अफजलगढ़, झालू, हल्दौर आदि नगर निकाय क्षेत्रों के नगर पालिका अध्यक्ष और सभी अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें