बिजनौर में जिले में अर्ली प्रजाति गन्ने का रकबा बढ़कर 84 प्रतिशत हो जाएगा। बूंदकी शुगर मिल क्षेत्र में अर्ली वैरायटी के गन्ने का रकबा सबसे अधिक है। गन्ना विभाग की टीम खेतों पर जाकर अपने सामने ट्रैंच बनवाकर प्लांटेशन करा रही हैं।
डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार जिले में इस साल करीब दो लाख दस हजार हेक्टेअर रकबे में गन्ना है। इसमें 75 प्रतिशत अर्ली वैरायटी का गन्ना है। एक सितंबर से ट्रैंच विधि से शीतकालीन गन्ने की बुवाई के लिए अभियान चल रहा है। दस दिन में अंतर्गत करीब 450 हेक्टेयर रकबे मे अर्ली वैरायटी गन्ना बोया जा चुका है। जिले में अर्ली वैरायटी क ा रकबा संतृप्तता की ओर है। किसान अब ट्रैंच विधि से अर्ली वैरायटी का गन्ना बोने में दिलचस्पी ले रहे हैं। बिलाई शुगर मिल के गांवों नांगल जट, सुल्तानपुर, नवादातुल्ला, जुड्डी, पृथ्वीपुर, छजुपुरा, बरकातपुर शुगर मिल ग्राम कछुपुरा, अफजलगढ़ शुगर मिल के गंाव जोगीपुरा में डीसीओ ने अपने सामने प्लांटेशन कराया। एससीडीआई प्रेम सिंह, गन्ना अधिकारी नवीन कुमार, सिताब सिंह, दिनेश कुमार, गन्ना विकास समिति हल्दौर के सचिव ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे। गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन हुकुम सिंह, वीरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, हरवीर सिंह, जगपाल सिंह, सुमित्रा ने गन्ने से जुड़ी समस्याओं का निदान पूछा। शुगर मिलों ने शुरू किया मशीनों की मरम्मत का कामः जिले में अर्ली वैरायटी गन्ने के रकबा इस साल 75 प्रतिशत है। प्रशासन के शुगर मिल नवंबर के पहले सप्ताह में चलवाने के प्रयास है। इसको देखते हुए शुगर मिलों ने मशीनों की मरम्मत का काम जोरों से शुरू कर दिया है।