फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताईक्वांडो में दिखा खिलाड़ियों का जलवा

Wed, 14 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
आगरा से ताईक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद  में आगरा में आयोजित जूनियर ताईक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

जिला बिजनौर ताईक्वांडो एसोसिएशन के नेतृत्व में जनपद के खिलाड़ियों ने आगरा में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर ताईक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। बालिका वर्ग में रिचा कटियार ने स्वर्ण और शिल्पा आर्य ने रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। बालक वर्ग में अभिनव सिंह व आदित्य असवाल ने रजत एवं दीपक कुमार ने कांस्य पदक जीता। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का राजेश कटियार, निखिल शर्मा, नसीम अहमद, जीवन सिंह एवं अन्य क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। कोच राजू राजपूत ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता रिचा कटियार 22 से 26 सितंबर तक लुधियाना में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय ताईक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें