फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद में बगैर रजिस्ट्रेशन व नेम प्लेट के नहीं दौड़ सकेंगी ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर में अब रजिस्ट्रेशन व चालक की नेम प्लेट के बगैर ई-रिक्शा नहीं दौड़ सकेंगी। ई-रिक्शा चालकों को एक सप्ताह भीतर अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन व नेम प्लेट का कार्य पूरा कराने की हिदायत दी है। साथ ही नाबालिगों और दिव्यांगों के ई-रिक्शा संचालन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात और पुलिस प्रशासन ने स्टैब्स ग्राउंड में ई-रिक्शा चालकों की बैठक ली। बैठक में तय किया गया कि त्योहार तक मुख्य बाजार में ई-रिक्शा नहीं जाएंगे और चालक केवल निर्धारित रूट पर ही वाहन चलाएंगे। उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने कहा कि त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ बढ़ने से ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन के कारण जाम लगता है। रजिस्ट्रेशन व रूट व्यवस्था से जाम से निजात मिलेगी। चालकों को सवारियों से अच्छा व्यवहार करने, महिला यात्रियों का सम्मान करने और तय जगह पर ही सवारी उतारने की हिदायत भी दी गई। साथ ही रिक्शा यूनियन को ई-रिक्शा चालकों की नेम प्लेट व अन्य कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं यूनियन के अध्यक्ष नफीस अहमद ने ई-रिक्शा चालकों से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर समेत पूरा पता यूनियन को नोट कराने, प्रशासन द्वारा नियम पालन करने की सलाह दी। बैठक में उपनिरीक्षक अमर सिंह राठौर, यातायात उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, सिद्धार्थ, हनीफ, रईस महताब, शमीम, शंकर, अनिल समेत ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें