फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अब नगर में बगैर पंजीकरण के नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
नजीबाबाद-जीआईसी के खेल मैदान पर ई-रिक्शाओं को पंजीकरण के लिए फार्म जाम करते पालिका कर्मी। संवाद
विज्ञापन
पालिका की ओर से ई-रिक्शाओं का पंजीकरण जारी
विज्ञापन


-प्रशासन दिवाली बाद लागू करेगा डायवर्जन प्लान
नजीबाबाद। नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर नगर पालिका परिषद ने ई-रिक्शाओं का पंजीकरण अभियान चलाया है। ई-रिक्शाएं अब बगैर पंजीकरण के नगर में नहीं दौड़ सकेंगी। प्रशासन की ओर से दिवाली के बाद बिजनौर की तर्ज पर रूट प्लान लागू किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर मौअज्जम और अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह के निर्देशन में पालिका की टीम ने नगर के जीआईसी के खेल मैदान एवं विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर ई-रिक्शाओं का पंजीकरण कार्य शुरू किया है। ई-रिक्शा चालकों से आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधारकार्ड और दस रुपये फॉर्म शुल्क लेकर पंजीकरण किया जाना जारी है। तीन दिन में करीब 150 से अधिक ई-रिक्शा चालकों ने पंजीकरण फार्म खरीदे व जमा किए हैं। पालिका ओर से 30 अक्तूबर तक पंजीकरण कराने की ई-रिक्शा चालकों से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ मुक्ता सिंह ने बताया कि पंजीकरण कार्य पूरा होने पर डाटा प्रशासन को भेजा जाएगा। प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा चालकों के रूट तय किए जाएंगे। दिवाली बाद ई-रिक्शा का रूट तय किया जाएगा। इससे नगर में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और लोगों को सुगम यातायात मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें