फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेत से भरे डंपर ने ई-रिक्शा चालक और बालिका को कुचला, गर्भवती घायल

विज्ञापन
नजीबाबाद-रायपुर सादात के बीच सड़क दुर्घटना में मरे उमेश की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। खनन सामग्री से भरे तेज रफ्तार डंपर ने शनिवार सुबह 5:30 बजे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार 11 साल की बालिका और ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। बालिका की मां गंभीर रूप से घायल हुई है, जो आठ माह की गर्भवती भी है। यह हादसा नजीबाबाद रायपुर मार्ग पर गांव किशनपुर आंवला के पास हुआ।
विज्ञापन


नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव असलमपुर भूल्लन उर्फ गढ़ी निवासी अंकित पत्नी-बच्चों के साथ महाराष्ट्र में रहकर एक गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता था। शनिवार की रात अंकित अपनी तीन बेटियों और पत्नी को लेकर महाराष्ट्र से अपने गांव आने के लिए नजीबाबाद स्टेशन पर रात 3:00 बजे ट्रेन से उतरा। स्टेशन से गांव जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला तो अंकित के पिता बक्शी अपने गांव से उमेश की ई-रिक्शा लेकर नजीबाबाद पहुंचे। नजीबाबाद से ई-रिक्शा में सवार होकर पूरा परिवार गांव के लिए चल पड़ा। गांव किशनपुर आंवला के पास सामने से डंपर ने टक्कर मार दी।
डंपर ई-रिक्शा को बहुत दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार वंशिका (11) पुत्री अंकित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक उमेश (50) पुत्र चुन्ना सिंह निवासी गढ़ी ने इलाज के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में अंकित की पत्नी नेहा भी गंभीर रूप से घायल हुई है। बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती नेहा की भी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद चालक डंपर को लेकर भाग निकला। बच्ची समेत दो की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


हादसे में बच्ची समेत दो की मौत हुई है। ई-रिक्शा में टक्कर मारने वाले डंपर की तलाश की जा रही है। .....राजेश सोलंकी, सीओ नगीना

नजीबाबाद-रायपुर सादात के बीच सड़क दुर्घटना में मरे उमेश की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद

नजीबाबाद-रायपुर सादात के बीच सड़क दुर्घटना में मरे उमेश की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद

नजीबाबाद-रायपुर सादात के बीच सड़क दुर्घटना में मरे उमेश की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें