फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिया ध्वस्त होने से कोटावाली के लोगों का आवागमन बंद

Sat, 20 Sep 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
भागूवाला में सबलगढ़ और कोटावाली के बीच मार्ग पर ध्वस्त पुलिया।
विज्ञापन
भागूवाला। मार्ग की पुलिया ध्वस्त होने से कोटावाली के लोगों को आवागमन बंद हो गया है। कृषि कार्य के लिए भी ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कोटावाली-सबलगढ़ मार्ग पर लोनिवि की ओर से पुलिया बनाई गई थी। 16 सितंबर को तेज बारिश होने से पुलिया ध्वस्त हो गई। पुलिया टूटने से कोटावाली गांव के लोगों को आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीण तीन दिन से ग्रामीणों का आवागमन बंद है। उधर, गांव सबलगढ़ के किसान भी अपने खेतों पर कृषि कार्य के लिए नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जुलाई 2024 में भी तेज बारिश से पुलिया ध्वस्त हो गई थी। लोनिवि ने मिट्टी के कट्टे लगाकर सड़क की मरम्मत कराई थी। यदि लोक निर्माण विभाग पहले ही बड़े ह्यूम पाइप लगाकर बारिश से पानी से पुलिया को बचाने के उपाय कर लेता तो बार-बार पुलिया ध्वस्त नहीं होती। ग्रामीणों ने जल्द पुलिया की मरम्मत कराकर आवागमन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें