फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाढ़ में बह गई सड़क, अमावस्या पर गंगा तक पहुंचने में होगी परेशानी

Sat, 20 Sep 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जलीलपुर में पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट कटी सड़क में ट्यूब पर रखकर बाइक पार करते ग्रामीण
विज्ञापन
जलीलपुर। पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट गंगा पुल की ओर जाने वाली सड़क में चौड़ी खाई बन गई है। खाई बने स्थान में गंगा का पानी तेजी से बह रहा है। अब पितृ विसर्जन अमावस्या पर श्रद्धालुओं का गंगा तक पहुंचना मुश्किल हैं। लोगों ने कटी सड़क के ऊपर वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पितृ विसर्जन पर श्रद्धालु हस्तिनापुर, मेरठ रोड पर बने गंगा पुल के निकट पहुंंचते है। शुक्रवार को यहां का हाल देखा तो गंगा की ओर जाने वाली सड़क पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट करीब 30-40 फीट कटकर पानी के साथ बह गई है। ग्रामीण ईश्वर चंद, महीपाल सिंह, सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह, विरेंद्र कुमार, विमल कुमार, प्रशांत सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने पितृ विसर्जन के लिए गंगा तक पहुंचने की व्यवस्था कराने की मांग की है।

यह हो सकता है समाधान
पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट कटी सड़क में पानी तेजी से बह रहा है। ऐसे में मिट्टी आदि डालकर रास्ता बनाना मुश्किल है। सड़क कटे स्थान पर गन्ना ढुलाई में काम आने वाले टिपलर ( बिना ऊंची साइड की) व बुग्गी आदि खड़े कर दिए जाए जिनके ऊपर से होकर श्रद्धालु गंगा तक पहुंच सकते हैं। पांडवनगर पुलिस चौकी से आगे गंगा तक सड़क में कोई बाधा नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें