फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी होने से मौसम मिजाज हुआ नरम

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम सालमाबाद में गेहूं की थ्रेसिंग करते किसान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बूंदाबांदी होने से मौसम मिजाज हुआ नरम
विज्ञापन

बिजनौर। पिछले कई दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखा रही थी। बृहस्पतिवार देर शाम मौसम में बदलाव हुआ। तेज हवा चली और जनपद में बूंदाबांदी हुई। हवा चलने तथा बूंदाबांदी होने से बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी, लेकिन गर्मी कम होने से राहत मिली। जनपद में बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बूंदाबांदी होने व तेज हवा चलने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई थीं।
अप्रैल माह आधा बीत गया है। पिछले काफी दिनों से लगातार गर्मी बढ़ रही थी। जनपद में गेहूं कटाई तेजी से शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार शाम साढ़े आठ बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ। पहले तेज हवा चली और हवा थोड़ी देर बाद ठंडी हो गई। आसमान में बादल गरजते रहे। थोड़ी देर बाद तेज बूंदाबांदी हुई, लेकिन कुछ देर में ही थम गई। फिर थोड़ी देर बाद कई बार रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। हवा व बूंदाबांदी से शहर व ग्रामीण अंचल में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। शहर में ऊर्जा निगम के फील्ड कर्मचारियों ने लाइन की जांच कर फाल्ट आदि ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी। ग्रामीण क्षेत्रों में अगले दिन यानी शुक्रवार को आपूर्ति सही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान विजयपाल सिंह, रामपाल सिंह, धर्मवीर सिंह धनकड़ ने बताया कि गेहूं कटाई तेजी से चल रही है। ऐसे में बारिश होने से कटाई थम जाएगी और खेतों में पड़ा गेहूं पानी भर जाने से काला पड़ने का अंदेशा रहता है, जिससे उसके बाजार में दाम कम हो जाते है। बूंदाबांदी होने व हवा चलने से जनपद के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट मापी गई। शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जबकि बृहस्पतिवार को जनपद का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सिसय मापा गया था। वैज्ञानिक सतीश कुमार का कहना है कि शनिवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान भी 36 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें