फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिन और रात के तापमान में हुई गिरावट, बारिश होने के बने आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में रविवार की रात दस बजे बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी होने से लोगों को अधिक सर्दी का अहसास हुआ। सोमवार को भी दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। इससे लोगों को अधिक सर्दी का अहसास हुआ। दिन में भी हाथ-पैर सुन्न रहे। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
भले ही सोमवार को सुबह से ही धूप निकल गई। मगर, शीतलहर चलने से लोगों को ठंड लगती रही। शाम होते ही तापमान में और गिरावट हुई। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सर्दी लगी। दिन में करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकले। पारा गिरने से लोग ठिठुर गए।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि 15 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश होने के भी आसार बने हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें