फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्थानांतरण निरस्त होने के आश्वासन पर अनशन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले चल रहा था अनशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बीएसए कार्यालय में चल रहा शिक्षकों का अनशन एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष गौरव कुमार का स्थानांतरण निरस्त करने का आश्वासन दिया गया है।
रविवार की देर रात एसडीएम सदर अवनीश त्यागी अनशन स्थल पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष नितिन चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष गर्वित चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप कुमार के बीच हुई वार्ता हुई, जिसमें शिक्षकों ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने शिक्षकों को ब्लॉक अध्यक्ष गौरव कुमार का स्थानांतरण निरस्त करने का आश्वासन दिया। दिन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों के बीच वार्ता का दौर चलता रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, जिला मंत्री प्रशांत सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष असीम चौहान, संयुक्त मंत्री यशवीर सिंह, संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा, पूनम चौधरी, तरनजीत कौर मलिक, गौरव चौहान ने अनशन में सहयोग करने वाले शिक्षकों का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें