फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बांध क्षेत्र का ड्रोन से बना वीडियो वायरल

Tue, 02 Sep 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। रामगंगा बांध क्षेत्र का ड्रोन से बना वीडियो दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे कालागढ़ बांध की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हुआ है।
विज्ञापन

शिव सेना के जिलाध्यक्ष संजय राणा, भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह, मदन सिंह राणा ने मांग की है कि बांध की सुरक्षा के मामले में चूक न हो। वीडियो को सोशल मीडिया से हटाया जाए।
इस तरह की वीडियो बनाने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि रामगंगा बांध परियोजना स्वतंत्र भारत की धरोहर है। इस विरासत को संभालकर रखना आज की पीढ़ी का दायित्व है। उन्होंने स्कूली बच्चों को बांध दिखाने की अनुमति भी देने की मांग की है।
विज्ञापन

बांध क्षेत्र में वीडियो बनाने व फोटो खींचने वालों की खैर नहीं : बांध मंडल के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार झा का कहना है कि वीडियो पुराना है। हवाई क्षेत्र से बनाया गया प्रतीत होता है। मामला गंभीर है। इस मामले में एसपी को पत्र लिखा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को भी सतर्कता बरतने, नियमों का पालन सख्ती से कराने के आदेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें