फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 01 Sep 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम पथरा में युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ संवाद
विज्ञापन
खेत पर चारा लेने गया था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कोतवाली शहर के ग्राम पथरा में सोमवार शाम खेत पर चारा काटने गए युवक नीरज (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुटी है।
गांव पथरा निवासी नीरज उर्फ नीटू पुत्र करण सिंह शाम के समय बारिश रुकने पर दोपहर बाद चारा काटने खेत पर गया था। नीरज का खेत गांव अगरा और पथरा के संपर्क मार्ग पर है। उसने सड़क किनारे पर अपनी बुग्गी खड़ी कर दी और खेत में चारा काटने लगा। काटने के बाद उसने कुछ चारा बुग्गी पर लाकर रख दिया था।
विज्ञापन

करीब छह बजे गांव के कुछ लोग उधर से गुजरे तो नीरज उन्हें खेत में पड़ा नजर आया। करीब जाकर देखा तो नीरज के माथे में गोली लगी हुई थी। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने नीरज के परिवार को जानकारी दी, साथ ही पुलिस को भी खबर की गई। बताया गया कि नीरज बिजनौर नगर पालिका में कूड़े की गाड़ी पर आउटसोर्सिंग कर्मी के तौर पर बतौर चालक भी काम करता था।
सोमवार को वह अपनी ड्यूटी करने के बाद गांव चला गया। दिन भर बारिश होने के कारण वह शाम के वक्त ही चारा काटने के लिए खेत पर पहुंचा था। नीरज इकलौता बेटा था। वह अपने पीछे बेट, बेटे और पत्नी समेत पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है। उधर लोगों का कहना है कि शाम के वक्त अगरा गांव में एक बाइक पर चार युवक घूम रहे थे जोकि पथरा गांव जाने के लिए रास्ता पूछ रहे थे। ऐसे में लोगों का अनुमान है की बाइक सवार हमलावरों ने ही नीरज की गोली मारकर हत्या की होगी।
विज्ञापन

उधर सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव वाजपेई समेत शहर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
भाकियू पदाधिकारी पहुंचे : मृतक नीरज के चाचा भारतीय किसान यूनियन से जुड़े हुए हैं। अब नीरज की हत्या की जानकारी लगते ही यूनियन के तमाम पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पर भी भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष सोनू मौजूद रहे।

बिजनौर के ग्राम पथरा में युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ संवाद

बिजनौर के ग्राम पथरा में युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें