फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनो मे घुसपैठ रोकने को ड्रोन से हो रही गश्त

विज्ञापन
कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनो मे उड़ता ड्रोन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
वनों में घुसपैठ रोकने को ड्रोन से हो रही गश्त
विज्ञापन

कालागढ़। कोरोना के चलते कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में ड्रोन व ई-सर्विलांस के जरिए सतर्कता बरती जा रही है। वनों में तैनात कर्मियों को वनों में ही लॉकडाउन कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते कार्बेट टाइगर रिजर्व में गश्ती दलों को सतर्क करते हुए वन कर्मियों को वनों में ही लॉकडाउन कर दिया गया है। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती के अनुसार वनकर्मी वनों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए निर्धारित क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। वह अपनी चौकियों में ही लॉकडाउन हैं। बाहरी लोगों के वनों में प्रवेश एवं घुसपैठियों का पता लगाने को ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। ई-सर्विलांस से वनों पर निगाह रखी जा रही है। कालागढ़, झिरना, ढेला व कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा को संवेदनशील मानते हुए क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। सभी वन क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि बाहरी व्यक्ति को किसी भी हालत में वनों में न जाने दे। वनों में कोई छिपा है तो उसकी सूचना उच्च अधिकारियों व पुलिस को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें