फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरतपुर ब्लॉक के प्रधानों ने दिया एक माह का मानदेय

विज्ञापन
बिजनौर में डीएम को पंद्रह लाख रूपए का चेक देते बीआईटी के चेयरमैन डा.अनिल सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
भगवंत ग्रुप ने राहत कोष में दिए 15 लाख रुपये
विज्ञापन

बिजनौर/किरतपुर। भगवंत ग्रुप के चेयरमैन अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया है। उनके आह्वान पर संस्थान के सभी कर्मचारी और शिक्षकों ने अपने दो दिन का वेतन भी राहत कोष में दिया है। भगवंत कॉलेज एवं हॉस्पिटल 24 मार्च को ही क्वारंटीन के लिए जिला प्रशासन को सौंप चुका है।
भगवंत ग्रुप के चेयरमैन अनिल सिंह ने पांच लाख उत्तर प्रदेश, पांच लाख राजस्थान तथा तथा दो लाख रुपये उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए हैं। इसके अलावा तीन लाख रुपये जरूरतमंदों की सहायता, भोजन व राशन की व्यवस्था, दवाई, मास्क व कोरोना के प्रति जागरुकता फैलाने पर खर्च किए जा रहे हैं। अनिल सिंह और उनके पुत्र भाजपा नेता विभांशु विक्रम सिंह ने शुक्रवार को डीएम रमाकांत पांडेय को पांच लाख रुपये का चैक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किरतपुर विकास खंड के सभी ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से अपना एक माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। ब्लॉक के सभी 74 ग्राम प्रधानों ने अपना एक माह का मानदेय साढ़े तीन हजार रुपये के हिसाब से लगभग दो लाख 66 हजार 500 रुपये की धनराशि एकत्रित कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सिविल लाइन ब्रांच लखनऊ में जमा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें