फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर की होली पर आधा दर्जन ड्रोन कैमरे रखेंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर की होली पर ड्रोन कैमरे रखेंगे नजर
विज्ञापन

धामपुर। महाशिवरात्रि का पर्व संपन्न होने के बाद अब पुलिस प्रशासन धामपुर की प्रसिद्ध होली त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के प्रयास में जुट गया है। धामपुर की होली उत्तरी भारत में बरसाना, मथूरा और वृंदावन की होली के बाद प्रसिद्ध होली में शुमार है। यहां पर पांच मार्च से एकादशी के सूखे और गीले रंग के जुलूस के साथ यहां पर होली का हुड़दंग शुरू हो जाएगा। जो10 मार्च दुल्हेंडी तक चलेगा।
विज्ञापन

कोतवाल रंजन कुुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर होली का पर्व क्षेत्र में पूरी तरह से शांति के साथ संपन्न कराने के प्रयास में जुट गया है। प्रशासन की ओर से करीब आधा दर्जन ड्रोन कैमरे होली के मौके पर नागरिकों की हर प्रकार की गतिविधियों को कैद करेंगे। इनका रिहर्सल पुलिस की ओर से जल्द शुरू कर दिया जाएगा। दो मार्च से पुलिस की ओर से हिंदू, मुस्लिम आदि सभी बस्तियों में शांति कमेेटी की बैठकों का आयोजन होगा। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने को क्षेत्र के खुरापातियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक करीब 20 लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोतवाल ने कहा कि खुरापात करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाल ने समाज के लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा की है। जिससे पुलिस समाज में बेहतर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें