बकरीद पर पर ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने ईदुल अजहा पर सतर्कता को ध्यान में रखते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों और लेखपालों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। कहा कि दायित्वों के प्रति लापरवाह किसी भी कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि ईदुल अजहा की तैयारी प्रशासन स्तर से पूरी कर ली गई है। तहसील क्षेत्र के सभी पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था रखें। बिजली-पानी की कमी न आने पाएं। जिन क्षेत्रों में हॉटस्पॉट क्षेत्र बने हैं, वहां पर एक से तीन अगस्त तक प्रतिदिन सैनिटाइज की व्यवस्था हो। कोई प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं करेगा। कुर्बानी सामूहिक और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी। प्रशासन स्तर से ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। तहसीलदार और नायब तहसीलदार क्षेत्र पर भ्रमण कर सतर्कता दृष्टि रखेंगे। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। पंचायतों में ग्राम सभाओं को अधिकारियों की निगरानी में दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।