फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाडली में दो पक्षों में फायरिंग, दो को गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाडली में दो पक्षों में फायरिंग, एक की मौत
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव पाडली मांडू में मंगलवार रात दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की धामपुर सीएचसी में मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और दूसरे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से गांव में पुलिस तैनात है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव में केहर सिंह और दूसरे पक्ष के प्रशांत डवास उर्फ वीशू (18) व सतेंद्र आदि के बीच पिछले काफी समय से किसी मामले को लेकर रंजिश चली आ रही है। मंगलवार रात गांव के होली चौक पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच में फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में केहर सिंह, वीशू और सतेंद्र गोली लगने से घायल हो गए। बताया गया कि घटना में गांव के एक दो और व्यक्तियों को भी छर्रे लगे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां वीशू को मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सतेंद्र को जिला अस्पताल और केहर सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल रंजन कुमार का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें