फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अगस्त को ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच अगस्त को ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
विज्ञापन

धामपुर। एसपी संजीव त्यागी के निर्देश पर धामपुर पुलिस ने अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के तहत शांति व्यवस्था को पूरी तरह से कायम रखने को प्लान कर लिया है। धामपुर पुलिस कोतवाली क्षेत्र को दो सेक्टरों धामपुर नगर और देहात में बांटा गया है। पांच अगस्त को दो ड्रोन कैमरों से लोगों के मकान की छतों की चेकिंग होगी। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। अब तक दो हजार लोगों के खिलाफ पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें एक एक लाख रुपये से मुचलका पाबंद कराया गया। यह कार्रवाई अभी जारी है।
विज्ञापन

कोतवाल ने रविवार को वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था को पूरी तरह से कायम रखने को खाका तैयार कर लिया गया है। धामपुर में तीन क्यूआरटी, चार हैंड्रेड डायल जीप, दो लैपर्ड , डेढ़ सेक्शन पीएसी, 14 रूट कांस्टेबिल, 18 दरोगा, 47 सिपाही, 50 होमगार्ड की तैनाती की गई है। नगर और क्षेत्र में 24 घंटे वाहनों की सघन चेकिंग होगी। ड्रोन कैमरों से मकान की छतों की चेकिंग की जाएगी। टॉप टेन बदमाशों की धरपकड़ जारी है। शांति कायम करने को अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। यह कार्रवाई अभी जारी है। नगर क्षेत्र के सभी धर्मों के धर्म गुरुओं की बैठक ली जा चुकी है। उन्हें सहयोग करने को कहा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। कोतवाल ने बताया कि क्षेत्र के नींदडू, हथाई शेख, पाडली मांडू, किरारखेड़ी, ढक्काकर्मचंद, मिलक जहांगीरबाद, बसेड़ा कुंवर, मानपुरशिवपुरी, नौरंगाबाद आदि कई गांव पुलिस रिकार्ड में अति संवेदनशील कैटगिरी में शामिल हैं। इन पर पुलिस की पैनी निगाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें