फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में अोवरटेक के प्रयास में दो ट्रक अौर कार भिड़े, एक ट्रक चालक मरा

Sat, 08 Oct 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर में सड़क दुर्घटना के बाद खाई में घुसा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूरपुर में ओवरटेक करने के प्रयास में बृहस्पतिवार रात दो ट्रक व कार आपस में भिड़ गए। हादसे के बाद दोनों ट्रक सड़क किनारे खाई में जा गिरे। एक ट्रक के केबिन में फंसे चालक को निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों ने करीब छह घंटे तक मशक्कत की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात पंजाब के राजपुरा निवासी गुरुमुख सिंह ट्रक में लोहे के गार्डर लादकर झारखंड से पंजाब जा रहा था। रात करीब नौ बजे एक कार को बचाने के प्रयास में उसके ट्रक की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दूसरा ट्रक सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया, जबकि गुरुमुख का ट्रक सड़क के   दूसरी और पानी के तालाब में घुस गया। इस दौरान गुरुमुख सिंह  ट्रक के केबिन में बुरी तरह से  फंस  गया। 
ग्रामीणों ने केबिन में फंसे गुरुमुख सिंह को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगाकर चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी सफलता नही मिली। बाद में एसडीएम चांदपुर आजाद भगत सिंह व सीओ बीएल आर्य की देखरेख में तीन जेसीबी व एक क्रेन मंगा चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब छह घंटे के अथक प्रयास के बाद ट्रक को खाली कर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दूसरे ट्रक का चालक नरेंद्र निवासी नहटौर और कार चालक सुरेश राणा हादसे में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें