फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यात्रियों के साथ बदसलूकी पर रूट से हटाए चालक-परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। तीन दिन पूर्व रात में यात्रियों को नेशनल हाईवे भंगेला कट पर उतारने के मामले में रोडवेज बस के चालक और परिचालक पर कार्रवाई की गई है। खतौली डिपो के इन संविदा कर्मियों को दिल्ली-हरिद्वार मार्ग से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

यात्रियों ने शिकायत की थी कि चालक और परिचालक ने उन्हें भंगेला कट पर उतार दिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने परिचालक के फोन से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) से बात भी कराई थी। हालांकि, उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि बस चालक अनिल कुमार और परिचालक हरेंद्र संविदा कर्मी हैं। दोनों को उनके वर्तमान मार्ग से विरत कर दिया गया है। फिलहाल उन्हें कोई नया मार्ग नहीं दिया गया है।
एआरएम ने सभी चालक और परिचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रात के समय रोडवेज बसें अब नगर से होकर गुजरेंगी। इन निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें