बिजनौर। नगर पालिका में शामिल हुई 13 गांव की आबादी में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए 175 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पाइपलाइन बिछने के बाद नए इलाकों में घर-घर तक पेयजल पहुंचेगा।
नगर पालिका के नए इलाकों में पाइपलाइन बिछाने का 30 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना के तहत कुल 18 नलकूप और छह ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। जिनसे नए इलाकों को बिना परेशानी जल आपूर्ति की जाएगी। काम पूरा होने के बाद इन क्षेत्रों के लोगों को हैंडपंपों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पाइपलाइन बिछने के बाद सभी पालिका के नए इलाकों में घर-घर पाइपलाइन से पेयजल पहुंचने लगेगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पेयजल पाइपलाइन बिछने से फायदा होगा। उन्होंने पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद जताई है। नगरपालिका ईओ विकास कुमार का कहना है कि पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसका 30 फीसदी काम पूरा हो गया है।