फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए कवायद शुरू

Fri, 23 Jun 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में आखिरकार रेलवे को नगरवासियों की सुध आ ही गई। रेल अधिकारियों ने रेलवे मालगोदाम क्षेत्र में फुट ओवरब्रिज निर्माण की संभावनाएं तलाशना शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को आईओडब्लू ने रेलवे सीमा में सीमांकन का काम शुरू किया।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा एवं भाजपा नेता बलराज त्यागी ने हाल ही में सांसद डॉ.यशवंत सिंह के समक्ष रेलवे मालगोदाम क्षेत्र में फुट ओवरब्रिज निर्माण का मामला उठाया था। स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धजनों को आवागमन में असुविधा होने का हवाला देते हुए सांसद को बताया गया था कि फुट ओवरब्रिज बनने से लाइन पार घने आबादी क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा।

जिस पर सांसद ने रेलवे उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। सांसद की बात को रेलवे बड़ौदा हाउस ने महत्व दिया और मंडलीय रेल अधिकारियों को इस संबंध में इंजीनियरिंग विभाग से रिपोर्ट तैयार कराकर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम कार्यालय से मैसेज मिलने पर बृहस्पतिवार को एडीईएन करनप्रीत सिंह के निर्देश पर आईओडब्लू (वर्क्स) शिव सिंह रावत ने फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे सीमा में सीमांकन किया। बताया कि फुट ओवरब्रिज के लिए रेलवे ट्रैक के दोनों ओर 30-30 मीटर ढाल चाहिए। एक ओर पर्याप्त स्थान मिल रहा है, जबकि दूसरी ओर आबादी क्षेत्र काफी नजदीक है। उपलब्ध स्थान, लोकेशन एवं संभावनाओं के संबंध में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को जल्द भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें