फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी गाय को ट्रिपलर के पीछे बांधकर घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़ी गाय को ट्रिपलर के पीछे बांधकर घसीटा
विज्ञापन

स्योहारा। बूढ़ी हो रही गाय को गन्ने के ट्रिपलर के पीछे बांधकर एक किलोमीटर घसीट कर एक किसान घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने किसान को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव बुढ़नपुर निवासी सुरेंद्र सिंह सोमवार शाम गन्ना डालने मिल में जा रहा था। आरोप है कि सुरेंद्र सिंह ने अपने घर पर बंधी बीमार गाय को जंगल में छोड़ने की इरादे से गन्ने से भरे ट्रिपलर के पीछे बांध लिया। इससे कुछ दूर तक ट्रिपलर के पीछे भागने के बाद गाय थककर नीचे गिर कर घिसटने लगी। सुरेंद्र ट्रैक्टर चलाता रहा। इससे घायल हो चुकी गाय लगभग एक किलोमीटर तक ट्रिपलर के पीछे घसीटती रही। गांव नियामतबाद के पास हरपाल सिंह के खेत के सामने गाय के गले का रास्ता टूट गया। गाय घायल अवस्था में वहीं पड़ी रही। सुरेंद्र सिंह गन्ने का ट्रिपलर लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल गाय को देखकर आक्रोशित हो उठे और आरोपी की तलाश में चीनी मिल पहुंच गए। यहां पर उन्होंने आरोपी सुरेंद्र को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष उदय ताप सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तमत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें