गन्ने का सर्वे कराते वक्त स्पिल जरूर लें: अमित पांडेय
धामपुर। गन्ना विभाग के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने मंगलवार को टीम के साथ चीनी मिल क्षेत्र धामपुर के ग्राम ऊमरी, सलावा, नीदडू़, शेख शौलान में गन्ना सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश खेतों पर किसानों की गैरमौजूदगी पर असंतोष जताया है। एससीडीआई ने किसानों से खेतों का सर्वे स्लिप प्राप्त करने को कहा है। कहा बगैर गन्ना सर्वे स्लिप के संशोधन कार्य संभव नहीं होगा। गन्ना सर्वेक्षण कार्यक्रम का वृहद प्रचार-प्रसार करते हुए कृषकों की उपस्थिति में राजस्व अभिलेख एवं सत्यापित घोषणा पत्र के अनुरूप सर्वे कार्य को पूर्ण करने को कहा। गन्ना सर्वेक्षण का कार्य 30 जून तक होगा। गन्ना सर्वेक्षण के उपरांत इस बार किसी प्रकार का संशोधन कार्य नहीं होगा।