फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. पवन को रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2020 मिला

विज्ञापन
डा. पवन भारती - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
डा. पवन को रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2020 मिला
विज्ञापन

धामपुर। आईआईटीएम यूूनिवर्सिटी ग्वालियर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें वैज्ञानिक डा. पवन भारती को पर्यावरण विज्ञान एवं लाइफ साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन

डा. पवन भारती ने बताया कि यह संगोष्ठी टेक्नोलॉजी इनोवेशन मैनेजमेंट एंड एसटेनेबल डेवलपमेंट शीर्षक पर आईआईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर, एनवायरमेंट कंजर्वेशन जर्नल हरिद्वार, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय एवं एसईआरबी दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई। भारत की मिसाइल वुमन कहलाने वाली डॉ. टी थॉमस बतौर मुख्य अतिथि रहीं। इस में गोल्ड मेडल स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र शामिल रहा। यह अवार्ड अंतरराष्ट्रीय संस्था एएसईए के सौजन्य से प्रदान किया गया। डॉ पवन भारती ने पृथ्वी के दक्षिणी छोर पर की जा रही वैज्ञानिक परियोजनाओं एवं रिसर्च के बारे में अपने लेक्चर में जानकारी दी। डॉ पवन भारती पुत्र मास्टर जयराम सिंह क्षेत्र के ग्राम जमालपुर मान पोटा के निवासी हैं। दिल्ली स्थित श्री राम रिसर्च संस्थान में बतौर वैज्ञानिक कार्यरत हैं्। हाल ही में भारत सरकार ने इनको इलेक्ट्रानिक कचरे के निष्पादन की तकनीक की एक शोध परियोजना के मुख्य शोध अधिकारी का दायित्व भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें