फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डॉ. महेंद्र की मौत में आया मोड़, ट्रक से कुचलकर हत्या में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ महेंद्र की मौत में अब नया मोड़ आ गया है। ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा निवासी नरेंद्र सिंह ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके बड़े भाई डॉ. महेंद्र सिंह सात जून को ड्यूटी के लिए बाइक से धर्मनगरी अस्पताल जा रहे थे। अंडरपास को पार करते वक्त एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि ट्रक चालक मोहम्मद हामिद और उसके साथियों ने सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया। बताया कि ट्रक के क्लीनर से उन्हें इस साजिश की जानकारी दी। अदालत ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए।
शहर कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद हामिद निवासी गांव रहरा, आसिफ हुसैन धोबी उर्फ राहुल वर्मा उर्फ आशाराम निवासी मोहल्ला मकबरा नजीबाबाद, सौरभ खान उर्फ किट्टू, नूबी उर्फ मोंटी, शाकिर और अक्की उर्फ आकिब के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप लगाया कि आरोपियों से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही थी। कहा गया कि डॉ. महेंद्र जेल में डॉक्टर थे, तब जेल में बंद राहुल वर्मा ने जेल के अस्पताल में नाजायज सुविधा की मांग की थी, सुविधा नहीं देने पर शिकायत की थी। बाद में राहुल वर्मा की ओर से एक झूठा मामला भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल मामले में आरोपियों की भूमिका और घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें