फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी पुल के बहने से दर्जनों गांव का संपर्क टूटा

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव पूंडरीकला के पास मालन नदी के तेज बहाव में अस्थाई पुल टूटा। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नांगलसोती/ नजीबाबाद। गांव पूंडरीकला के पास मालन नदी पर बना अस्थायी पुल नदी के तेज बहाव में बह गया। अस्थायी पुल के बह जाने से क्षेत्र के दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन

नांगलसोती क्षेत्र के गांव बरकातपुर, पूंडरी कला, पूंडरी खुर्द, कामराजपुर, सबलपुर बीतरा को किरतपुर के बाजार सहित भोजपुर, खेड़ी, बरमपुर, मौजमपुर, नयागांव आदि गांव को जोड़ने के लिए गांव पूंडरीकला के पास मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाया गया था। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले दो दिन की बारिश से शुक्रवार को मालन नदी का जलस्तर बढ़ा और नदी के तेज बहाव में अस्थायी पुल टूट गया। क्षेत्रीय ग्रामीण पुष्पेंद्र, नागेंद्र, रोहित कुमार, संदीप एड. का कहना है कि मालन नदी पर पक्का और स्थायी पुल बनाने की मांग ग्रामीण कई वर्षों से कर रहे है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पुल निर्माण नहीं होने से पूंडरीकला के ग्रामीण प्रत्येक वर्ष श्रमदान कर नदी पर अस्थायी पुल बनाते हैं और आवाजाही करते है। इस मार्ग से ग्रामीण बरकातपुर शुगर मिल के लिए गन्ने की ढुलाई भी करते है। बरकातपुर मिल प्रशासन की ओर से मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाने के लिए ग्रामीणों को लोहे के गर्डर, ह्यूम पाइप सहित अनेक निर्माण सामग्री में सहयोग किया जाता है। पुल के टूट जाने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें