फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रक्तदान करें, एक यूनिट से चार लोगों को मिलेगा फायदा

Tue, 30 Sep 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रक्तदान करना शरीर के लिए फायदेमंद है। एक यूनिट रक्त से चार मरीजों को फायदा मिलता है। इसलिए, रक्तदान करके जरूरतमंदों की जिंदगी बचाएं। अब लोगों में भी रक्तदान करने को लेकर जागरूकता बढ़ रही है।
विज्ञापन



चिकित्सकों के मुताबिक एक ब्लड यूनिट चार मरीजों के काम आता है। एक ब्लड यूनिट से प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी और क्रायो को अलग-अलग किया जा सकता है। जिस मरीज को जिस चीज की भी जरूरत हो, उसे वह दी जा सकती है। इसलिए, रक्तदान कर महादानी बने और लोगों की जांच बचाएं। वहीं, रक्तदान को लेकर लोगों में भय खत्म हो गया है। जागरूकता बढ़ने पर स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों की संख्या बढ़ रही है। रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर आप भी महादानी बने। मेडिकल अस्पताल के रक्त केंद्र में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
जन्मदिन, शादी की सालगिरह पर रक्तदान कर रहे लोग
जिले में रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब लोग जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य उत्सवों पर रक्तदान कर रहे हैं। शिविर में लोग रक्तदान करने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

तीन महीने के अंतराल पर ही करें रक्तदान : डॉ. संजय शंकर
वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. संजय शंकर का कहना है कि रक्तदान करने के बहुत फायदे हैं। तीन महीने के अंतराल पर ही रक्तदान करें। एक बार में 350 मिलीग्राम खून ही लिया जाता है। रक्तदान करने से निशुल्क जांच होती है। जिससे गंभीर बीमारियों के बारे में पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें