अफजलगढ़/ कासमपुरगढ़ी। आवारा कुत्तों ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। उनका सीएचसी में उपचार कराया गया। कासमपुरगढ़ी में नमाज पढ़ने गए एक व्यक्ति पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया।
गांव हिदायतपुर निवासी शिवी (7), मुरलीवाला निवासी अनीस अहमद (58) व नागरपुर निवासी कैलाश (50) को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। सीएचसी में चिकित्सक ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया। उधर, गांव सीरवासुचंद निवासी इदरीश (55) सुबह के समय नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहा था। उस पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इसी बीच कुत्तों ने एक अन्य व्यक्ति नूर मोहम्मद को भी काटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को पीएचसी कासमपुर गढ़ी में भर्ती कराया गया।