बिजनौर। जिला कृषि अधिकारी की टीम ने बृहस्पतिवार को बिजनौर तहसील के हल्दौर क्षेत्र में संचालित कीटनाशक, उर्वरक, बीज की 10 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। अफसरों ने सहकारी गन्ना विकास समिति हल्दौर, औद्यानिक उत्पादक एवं विपणन सहकारी समिति शफीपुर नंगली, निजी दुकानों पर जांच की और 5 उर्वरक, कीटनाशक के नमूले लिए। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी एवं अन्य उर्वरक, कीटनाशक, बीजो के स्टाक का मिलान पीओएस एवं अभिलेखो के अनुसार किया। उन्होंने सभी थोक, फुटकर विक्रेताओं को निर्देशित किया कि फास्फेटिक उर्वरकों, विशेषकर यूरिया, डीएपी, एनपीके, उर्वरक एवं का वितरण निर्धारित दर पर किया जाए। बिना पोस मशीन के उर्वरकों का वितरण न किया जाए। संवाद