फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने हमला कर लोगों को जख्मी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों ने हमला कर लोगों को जख्मी किया
विज्ञापन

धामपुर। नगर में खूंखार कुत्तों ने हमला कर दो दर्जन से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया। लोग उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां पर एंटी रेबीज इंजेक्शन न होने के कारण उपचार नहीं मिल सका। लोगों ने रोष जताया। लोगों ने पालिका से कुत्तों को पकड़ कर वनों में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभासद जितेंद्र गोयल ने बताया कि खूंखार कुत्तों से निजात दिलाने के लिए उन्होंने पिछले दिनों नगर पालिका में कई बार मुद्दा उठाया। लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। बताया गया कि इन कुत्तों ने समाजसेवी लक्ष्मी नारायण के पुत्र अंकित और पौत्र प्रत्यक्ष को हमला कर जख्मी कर दिया। बताया गया कि हमला जब किया जब वे घर से अपने शो रूम जा रहे थे। इतना ही नहीं कुत्तों ने हमला कर जयप्रकाश सैनी, राकेश मित्तल, अनिल शर्मा एडवोकेट की पुत्री पल्लवी, दिनेश वर्मा सहित दो दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया। लोगों का आरोप है कि जब वे अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने गए तो वहां उपचार नहीं मिला।
विज्ञापन

इस मामले में पीएचसी प्रभारी मनीषराज शर्मा का कहना है कि एंटी रेबीज इंजेक्शन की मांग की गई है, जब उपलब्धता होगी, तो सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें