फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दस्तावेज लेखकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। उप निबंधक कार्यालय के दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। उप निबंधक कार्यालय परिसर में प्रदर्शनकारी दस्तावेज लेखकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उप निबंधक कार्यालय के दस्तावेज लेखन की अनिश्चितकालीन हड़ताल से बृहस्पतिवार को भी बैनामा, रजिस्ट्री सहित कार्यालय के काम काज ठप रहे। उप निबंधक कार्यालय के बाहर दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की शाखा ने नौवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. असलम, मंत्री शशिकांत ने कहा जब तक सरकार ई-पंजीकरण रजिस्ट्री मॉड्यूल वापस लेने की घोषणा नहीं करती तब तक वह काम पर वापस नहीं लौटेंगे। हड़ताली दस्तावेज लेखकों को महा निरीक्षक निबंध लखनऊ द्वारा वार्ता के लिए आमंत्रित किए जाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रदर्शन में मृदुल शर्मा, घसीटा सिंह, मोहम्मद असलम, ओजेश राजपूत, पवन कुमार, अनवर शारिक, अमित सिंघल, मुकुल शर्मा, फुरकान अहमद, अब्दुल रब, रविराज सिंह, सोम कुमार, सौरभ कुमार सहित अनेक दस्तावेज लेखक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें