फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महिला अपराध के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में सराहनीय कार्य के लिए महिला पुलिसकर्मी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते ए? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
‘महिला अपराध के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि महिला अपराध के मामले में पुलिस तुरंत कार्रवाई करें। महिला से संबंधी मामलों में लापरवाही बरती गई तो थानाध्यक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया।
पुलिस लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी ने कहा कि महिला व बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों में प्रभावी विवेचनात्मक कार्रवाई करके पुलिस अपराधियों को सजा दिलाए। जो फरियादी प्रार्थनापत्र लेकर आते हैं, उन मामलों में तुरंत कार्रवाई करें। एसपी ने पिछले महीने दर्ज हुए मुकदमों की समीक्षा की। कहा कि इन मुकदमों का जल्द निस्तारण किया जाए। एसपी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट, लूट, हत्या, गैंगस्टर, बलवा, रोड जाम से संबंधी मुकदमों की रोजाना समीक्षा की जाए। टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जेल से छूटे अपराधियों की निगरानी की जाए। बॉर्डर के थानों की गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने सराहनीय कार्य करने पर 112 डायल, पीआरवी पर तैनात सिपाही राजकुमार, विनय वीर सिंह, अमित तोमर, संजय सिंह, दीपक कुमार, नागेंद्र पाल, अमित कुमार, जियाउल हक, महिला पुलिस कर्मी नेहा अत्री, अनुराधा व कई होमगार्ड को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। गोष्ठी में एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसपी देहात संजय कुमार, सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें