डीएम करेंगे संवाद, नागरिक दें सुझाव
बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
बताया कि 24 फरवरी शाम साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक यौन हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा, लैंगिक असमानता, दहेज हत्या आदि के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र आदि पर पारस्परिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। जनसामान्य से उपरोक्त विषय से संबंधित समस्याओं का निस्तारण एवं सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि जो भी उनसे संवाद स्थापित करना चाहते हैं वे 24 फरवरी को शाम साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक बैठक लिंक https://meet.google.com/smy-ytxh-sqd पर क्लिक कर संवाद स्थापित कर सकता है।