फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम प्रगति पर डीएम खफा, अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कम प्रगति पर डीएम खफा, अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष मानक से कम प्रगति करने वाले विभागीय अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की तथा उनका स्पष्टीकरण तलब किया। कहा कि विकास कार्यों की प्रगति में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और न ही विकास कार्यों में गुणवत्ता और मानक के साथ खिलवाड़ की अनदेखी की जाएगी।
डीएम ने प्रत्येक ब्लॉक में निराश्रित गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए एक गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि जहां अपेक्षित जगह मौजूद हो, वहां प्रत्येक स्थल पर कम से कम 40 पशुओं को रखने ने की व्यवस्था करें। ब्लॉक स्तर पर भूसा बैंक स्थापित किए जाएं। गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश को भरपूर चारे-पानी की व्यवस्था की जाएं। कहा कि विभागीय अवशेष बजट को समय से पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप पूरा करें। कहा कि शासन विकास के प्रति गंभीर और संवेदनशील है। विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। कोई भी अधिकारी विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष लापरवाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाएं
डीएम ने अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण को निर्देश दिए कि जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाएं, ताकि सड़क दुर्घटना की आशंका को कम से कम किया जा सकें। कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर जो शिकायतें आ रही हैं उन्हें समयपूर्वक पूरी गुणवत्ता के आधार पर निस्तारित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें