संयुक्त निदेशक करेंगे बोर्ड परीक्षा की निगरानी
बिजनौर। शासन ने जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी की कमान संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा को सौंपी है। संयुक्त निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी परीक्षा के दौरान जिले में ही करेंगे। साथ ही शासन से आई टीम ने जिले के परीक्षा केंद्रों की तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक ने बुधवार को आरएसएम धामपुर, एमक्यूं स्योहारा, जीजीआईसी बिजनौर तथा एचएमआई नहटौर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को चौबीस घंटे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने की हिदायत दी। संयुक्त निदेशक ने जिला मुख्यालय की मानिटिरिंग सेल, उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र को भी देखा। इसके अतिरिक्त शासन के निर्देश पर आई सात टीमों ने नजीबाबाद, कोतवाली, हल्दौर, नूरपुर, जलीलपुर, अफजलगढ़, किरतपुर ब्लॉक के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि हर ब्लॉक के तीन चार परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था देखी गई है। बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर 70 प्रतिशत कक्ष निरीक्षकों ने ज्वाइन कर लिया है।