फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वासथ्य मेले का डीएम ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
नजीबाबाद में सुपोषण स्टॉल का निरीक्षण करते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
डीएम ने जन आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सक सर्वेश निराला की देखरेख में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला शिविर का आयोजन किया गया। डीएम रमाकांत पांडेय ने सीडीओ कांता प्रसाद, सीएमओ विजय यादव, एसडीएम संगीता की मौजूदगी में शिविर का शुभारंभ किया।
डीएम ने टीकाकरण, मरीजों को पंजीकरण, मरीजों का चेकअप और दवाइयां वितरित करने वाले स्टॉल का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए सुपोषण स्टॉल पर डीएम ने कार्यकर्ताओं को बच्चों, बालिकाओं, गर्भवती और धात्री महिलाओं स्वास्थ्य का ध्यान रखने, कुपोषण दूर करने और उन्हें नियमित पोषाहार देने की सलाह दी। शिविर में पहुंचे एक बच्चे को भी डीएम ने दुलार किया। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों के सहयोग के लिए पहुंचे विजन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों की डीएम ने सराहना की। डीएम ने 20 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।
विज्ञापन

192 रोगियों की जांच की
नजीबाबाद। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव अग्रवाल, सरदार जसवीर सिंह ने एसीएमओ डॉ. एसके निगम, डॉ. मधु प्रकाश कर्णवाल ने किया। चिकित्सीय टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दीं। शिविर में 17 गर्भवती महिला, 192 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर एएनएम शिवि, डॉ.अरुण गर्ग, पीयूष गुप्ता, मो.सादिक, विवेक कुमार, रितु रानी, चंद्रा, निशा, बबीता, नीतू, अनिता, मलिका गौरी, अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे 149 मरीज
मंडावली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का डॉ. संदीप की देखरेख में आयोजित हुआ। डॉक्टरों ने 149 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी। टीम ने तीन मरीजों को नजीबाबाद के लिए रेफर किया। इस अवसर पर डॉ. कुनैन अली, डॉ.पूनम रानी व सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें