फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया शासन के फ्री कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया शासन के फ्री कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने प्रसिद्ध कवि दुष्यंत कुमार की प्रेरणा दायक पंक्तियों, कौन कहता है कि आसमान में सुराख हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो- को उद्धृत करते हुए शासन के फ्री कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया है। डीएम ने महाकाव्यों के प्रेरणादायक संस्कृत संदेश सुनाकर युवाओं को मोटिवेट किया है। सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

शासन ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला स्तर पर फ्री कोचिंग सेंटर चलाने की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शुरू की है। जिले में फ्री कोचिंग सेंटर वर्धमान कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एसके शोन की देखरेख में चलेगा। शासन से कोचिंग सेंटर के लिए 400 युवाओं की सूची आई है। डीएम उमेश मिश्रा ने फ्री कोचिंग सेंटर का फीता काटने के बाद दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि मजबूत आत्म विश्वास सफलता का मूलमंत्र है। डीआईओएस प्रतिनिधि डॉ. निशांत कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में बीएसए जयकरण यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार सिंह, जीआईसी बिजनौर के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, डायट प्रतिनिधि मेघा शर्मा, आईटीआई के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा, सीओ कुलदीप गुप्ता, कर्मचारी नेता राकेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें