फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रेक्ट ट्रेसिंग से डीएम असंतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट्रेक्ट ट्रेसिंग से डीएम असंतुष्ट
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कार्य पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सर्विलांस टीम एवं कांट्रेक्ट ट्रेसिंग का कार्य कर रही टीमों के की लोकेशन का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संबंधित कांट्रेक्ट ट्रेसिंग सहित शासन को प्रेषित की जाने वाली सभी सूचनाएं संबंधित नोडल अधिकारियों के माध्यम से उन्हें प्रेषित करें।
शनिवार को डीएम रमाकांत पांडेय कलक्ट्रेट स्थित सभागार कंट्रोल रूम में बैठक लेकर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित रहे थे। उन्होंने कहा कि यह दोनों कार्य बहुत महत्वपूर्ण हैं, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही कोरोना के खिलाफ लड़े जाने वाले युद्ध को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही उसका परिणाम असंतोषजनक है। डीएम ने सीएमओ डा. विजय कुमार यादव को निर्देशित किया कि वह सर्विलांस टीम एवं कांट्रेक्ट ट्रेसिंग का कार्य कर रही टीमों की क्षेत्र में उपस्थिति तथा उनके कार्यों को सत्यापित करने के लिए रेंडम चेकिंग की जाए। किसी की अनुपस्थिति अथवा कमी पाई जाए तो कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन में सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल तथा सभी कंटेनमेंट जोन आदि का सैनिटाइजेशन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, उप जिला मजिस्ट्रेट परमानंद झा, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्ञानचंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें